उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

कांग्रेसी नेता प्रमोद कॉलोनी ने सोमनाथ मंदिर गुजरात में जाकर की बिंदुखत्ता राजस्व गांव बनाने के लिए प्रार्थना

लालकुआं न्यूज़–  बिंदुखत्ता क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद कॉलोनी ने गुजरात प्रदेश के सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में जाकर बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के लिए भगवान सोमनाथ से प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  (श्रद्धांजलि) मां ने एक बात कही जो हमेशा याद रहेगी - नरेंद्र मोदी

 

कांग्रेसी नेता प्रमोद कॉलोनी ने आज प्रातः सौराष्ट्र (गुजरात) अरब सागर के किनारे स्थित भारत के प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर महादेव के समक्ष प्रार्थना करते हुए कहा कि बिंदुखत्ता के लोग लंबे समय से अपने हकों के लिए संघर्षरत हैं, वहां के निवासियों को मालिकाना हक मिलना चाहिए, तथा बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलना चाहिए। सोमनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग मंदिर में वह घंटों बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम शीघ्र बनाने की प्रार्थना करते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पत्नी गैर-मर्दों से करती थी बात, पति के समझाने के बाद नही मानी पत्नी , तो पति ने ऐसे किया पत्नी का मर्डर