उत्तराखण्डगढ़वाल,

गढ़वाली गीत पर विवाद: उर्गम गांव की छवि धूमिल करने के आरोप में ब्लॉक प्रमुख ने गायिका प्रियंका मेहर को नोटिस जारी किया

ज्योतिर्मठ/चमोली- गढ़वाली गीत ‘स्वामी जी प्लीज’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ज्योतिर्मठ के ब्लॉक प्रमुख अनूप सिंह नेगी ने गीत में चमोली जनपद के उर्गम गांव से जुड़े एक संवाद को अपमानजनक बताते हुए प्रसिद्ध गढ़वाली गायिका प्रियंका मेहर को कानूनी नोटिस जारी किया है।

 

 

ब्लॉक प्रमुख नेगी ने आरोप लगाया कि गीत में एक लाइन “उर्गम के कस्से में दगड़ियों के साथ फुल नशे में” फिल्माई गई है, जो उर्गम गांव तथा वहां के लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाती है। उनके अनुसार गीत में प्रयोग किए गए शब्द गांव की गरिमा व छवि को आहत करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- प्रशासन और नगर निगम द्वारा बाजारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की, इस दौरान कई व्यापारियों का तत्काल सामान भी किया जप्त

 

 

नेगी ने कहा कि नोटिस में यह स्पष्ट तौर पर उल्लेख किया गया है कि इस प्रस्तुति से उर्गम गांव के निवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और संगीत प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से यह गीत केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में देखा जा रहा है, जिससे गांव की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगेगी रोक! भाजपा विधायक ने उत्‍तराखंड सरकार से की मांग

 

 

उर्गम गांव धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। यहां पंच बदरी में से एक ध्यान बदरी तथा पंच केदारों में पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। ऐसे में ग्रामीणों ने धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व वाले इस क्षेत्र के गलत चित्रण पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

 

 

उधर, गीत में गायक की भूमिका निभा रहे युवक ने भी सोशल मीडिया पर अपना विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि गीत के विवाद के बीच प्रियंका मेहर का व्यक्तिगत मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया गया, जिस पर उन्होंने आपत्ति दर्ज करते हुए इस संबंध में भी नोटिस जारी करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहां टैक्सी चालक को आयकर विभाग से आया 5 करोड़ का रिकवरी नोटिस, मामला जान होंगे हैरान

 

 

विवाद बढ़ने के बाद मामले ने सोशल मीडिया पर भी जोर पकड़ लिया है और फिलहाल सभी की नजरें गायिका और टीम की ओर से आने वाली प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।