उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में आरटीओ चालान के नाम पर 10 लाख की साइबर ठगी, फर्जी लिंक खोलते ही खाली हुआ खाता

हल्द्वानी न्यूज़– शहर में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर आम नागरिक को निशाना बनाते हुए आरटीओ चालान के नाम पर 10 लाख रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। मामला कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र का है, जहां रामपुर रोड स्थित शिवाशीष कॉलोनी निवासी पंकज कुमार के बैंक खाते से एक ही शाम में दो किस्तों में कुल 10 लाख रुपये निकाल लिए गए।
पीड़ित पंकज कुमार के अनुसार, उनके मोबाइल फोन पर आरटीओ चालान से संबंधित एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें एक लिंक दिया गया था। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनके मोबाइल में सेव सभी कॉन्टैक्ट्स पर वही मैसेज अपने-आप फॉरवर्ड हो गया और फोन अचानक बंद हो गया। कुछ देर बाद फोन दोबारा चालू हुआ तो शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- वायु सेना के बाद अब प्रादेशिक सेना ने भी सरकार से मांगा बकाया, 146 करोड़ की है देनदारी

 

 

इसी बीच 16 नवंबर 2025 की शाम करीब 6:48 बजे उनके मोबाइल पर बैंक से लगातार दो मैसेज आए, जिनमें पहले पांच लाख रुपये और कुछ ही मिनट बाद दोबारा पांच लाख रुपये खाते से कटने की सूचना दी गई। यह देख पीड़ित के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- 25 एकड़ कॉलोनी में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गंभीर रूप से घायल युवक की यह है वर्तमान हालात

 

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दो बार कॉल करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, जहां से उन्हें एक शिकायत संख्या उपलब्ध कराई गई।
शिकायत संख्या के आधार पर पीड़ित बैंक पहुंचे, जहां जांच करने पर उन्हें उस बैंक खाते की जानकारी दी गई, जिसमें ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी। इस खाते से संबंधित जानकारी की प्रतिलिपि पीड़ित ने अपनी तहरीर के साथ पुलिस को सौंप दी है। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी हल्द्वानी को दी गई तहरीर में मामले में मुकदमा दर्ज कर ठगी की गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) हल्द्वानी में हुए तरुण हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हत्याकांड के शामिल पति-पत्नी गिरफ्तार

 

कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस संबंधित बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।