उत्तराखण्डगढ़वाल,वायरल वीडियो

रुद्रप्रयाग में ‘रील’ का खतरनाक जुनून: फेयरवेल पार्टी में छात्रों ने नेशनल हाईवे पर किए स्टंट, 5 वाहनों के चालान

रुद्रप्रयाग न्यूज़– सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स पाने की होड़ युवाओं की जान पर भारी पड़ती नजर आ रही है। रुद्रप्रयाग में 12वीं के छात्रों की फेयरवेल पार्टी के दौरान कुछ छात्रों ने नेशनल हाईवे पर चलती गाड़ियों में खतरनाक स्टंट कर अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में डाल दी। घटना का वीडियो सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है।

 

 

जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की फेयरवेल पार्टी चल रही थी। जश्न के माहौल में कुछ छात्र चलती गाड़ियों की खिड़कियों और दरवाजों से बाहर लटककर खतरनाक करतब करते नजर आए। यह पूरी घटना नेशनल हाईवे पर हुई, जहां तेज रफ्तार वाहनों के बीच इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहां बिजली कनेक्शन के नाम पर उपभोक्ताओं को लगाया लाखों का चूना, पढ़े पूरी खबर

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र चलती कारों से आधे बाहर निकलकर वीडियो बनवा रहे थे। इसी दौरान किसी ने इस खतरनाक स्टंट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ वीडियो बनाते समय नदी में बही महिला, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

वीडियो सामने आने के बाद यातायात निरीक्षक रुद्रप्रयाग ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कराई। जांच में वीडियो में दिख रही पांच गाड़ियों की पहचान की गई। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत सभी वाहनों के चालान काटे हैं।

 

सबसे चिंताजनक बात यह रही कि वाहन चालक छात्रों को रोकने के बजाय उन्हें स्टंट करने दे रहे थे, जिससे स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ STF ने दूसरे की जगह परीक्षा देने आए युवक को गेट के बाहर से किया गिरफ्तार, 16 लाख में हुआ था साैदा

 

पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का उत्सव अनुशासन और सुरक्षा के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “रील” या सोशल मीडिया के नाम पर कानून से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।