Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइमजन-मुद्देनैनीताल न्यूज़, nanital news,राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहल्द्वानी

सड़क हादसे में बिंदुखत्ता के युवक की मौत

लालकुआं।

वन विभाग में सीजनल कर्मी के रूप में कार्यरत शुभम आर्य गत शाम लगभग साढ़े चार बजे अपने एक साथी के साथ हल्द्वानी स्थित बेलबाबा मंदिर के पास सड़क के किनारे चल रहा था तभी पीछे से तेज गति से आई कार ने जबरदस्त टक्कर मारकर उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी मामूली रूप से जख्मी हो गया,

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ यूपी के टैक्सी चालक की सीने में गोली मारकर हत्या, गन्ने के खेत में शव फेंककर मौके से फरार हुए आरोपी, पुलिस जांच में जुटी

बिन्दुखत्ता के तिवारीनगर प्रथम निवासी मनोज कुमार आर्या के बाइस वर्षीय इकलौते पुत्र शुभम कुमार आर्या की दुखद मृत्यु का समाचार सुनकर परिजनों का रो रोकर हाल बुरा है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है । शुभम की दो छोटी बहने हैं,

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ प्रशासन के नेतृत्व में आधा दर्जन विभागों ने दुकानों में की ताबड़तोड़ छापेमारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो।


बताया जाता है मृतक शुभम वन विभाग के टांडा रेंज में अपने नाना के साथ सीजनल मजदूर के रूप में कार्यरत था,

गरीब शिल्पकार मनोज कुमार आर्या के इकलौते चिराग की मौत से परिवार समेत आसपास के लोगों का बुरा हाल है।