उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- यहाँ चौकी प्रभारी के रिश्वत लेने के बाद एसएसपी ने पूरी चौकी को किया तितर बितर

देहरादून न्यूज़- आईएसबीटी चौकी प्रभारी के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने आईएसबीटी चौकी के 11 पुलिसकर्मियों का अन्य-अन्य जगह ट्रांसफर कर दिया है। इससे पहले एसएसपी ने पटेल नगर कोतवाली पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए. देहरादून एसएसपी ने आईसीबीटी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा को दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी भर्ती: 1046 वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्र जल्द होंगे नियुक्त

 

गौर है कि बुधवार शाम देहरादून विजिलेंस की टीम ने पटेलनगर कोतवाली के अंतर्गत आईएसबीटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र खुगशाल को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में एसएसपी ने अपने स्तर से कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए देवेंद्र खुगशाल को निलंबित भी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) इस जिले में फिर चार दिन स्कूल रहेंगे बंद

 

 

वहीं गुरुवार को एसएसपी अजय सिंह ने कोतवाली पटेलनगर पहुंचकर कोतवाली में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की और साथ ही विवेचनाधीन मुकदमों और लंबित प्रार्थना पत्रों के संबंध में प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- केदारनाथ में अनियंत्रित हुआ यात्रियों को ला रहा हेलीकॉप्‍टर, अटक गईं सांसें, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, देखे वीडियो

 

 

एसएसपी ने दो उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर किए। जिसमें उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा को चौकी प्रभारी झाझरा, थाना प्रेमनगर से चौकी प्रभारी आईएसबीटी, कोतवाली पटेलनगर बनाया गया है और साथ ही उपनिरीक्षक अमित कुमार शर्मा चौकी प्रभारी झाझरा, थाना प्रेमनगर भेजा गया है।