देहरादून: (बड़ी खबर) उत्तराखंड में बंपर भर्ती का ऐलान, सहायक लेखाकार समेत कई पदों पर आवेदन 26 जुलाई से

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। आयोग ने विभिन्न सरकारी विभागों में लेखाकार, सहायक लेखाकार, कनिष्ठ समपरीक्षक, कार्यालय सहायक (लेखा) एवं कैशियर कम-सहायक लेखाकार के कुल 379 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर 18 से 20 अगस्त 2026 तक मिलेगा। भर्ती की लिखित परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी।
इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार ₹25,500 से ₹1,12,400 तक का वेतनमान मिलेगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
- विज्ञापन जारी: 21 जुलाई 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 26 जुलाई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026
- आवेदन संशोधन: 18 से 20 अगस्त 2026
- संभावित लिखित परीक्षा: 12 अक्टूबर 2026
आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण एवं अन्य सभी नियमों की अच्छी तरह जांच कर लें। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।









