उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून -(बड़ी खबर) सीएम धामी सरकार कर्मियों को देगी तोहफा, उपनल कर्मियों का इतना बढ़ेगा मानदेय

  • उपनल कर्मियों का मानदेय 20 प्रतिशत तक बढ़ेगा !

देहरादून न्यूज़– उपनल कर्मचारियों के मानदेय में लोकसभा चुनाव से पहले बढोतरी हो सकती है। सरकार ने उपनल प्रबंधन के पूर्व के 10 प्रतिशत बढोतरी के प्रस्ताव को लौटाते हुए नए सिरे से प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। उपनल प्रबंधन को 20 प्रतिशत तक बढोतरी का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। साथ ही इससे बढ़ने वाले आर्थिक भार का ब्योरा भी मांगा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़- यहाँ LBS कॉलेज में AVBP के छात्र महासंघ उपाध्यक्ष पेट्रोल लेकर छत पर चढ़ा, दी आत्मदाह की चेतावनी

एमडी-उपनल ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नए सिरे से मानदेय का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। जल्द ही इसे सरकार को सौंप दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार उपनल ने बीते साल मानदेय में 10 प्रतिशत बढोतरी का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उच्च स्तर पर समीक्षा के बाद उपनल को दोबारा से प्रस्ताव बनाने की जिम्मेदारी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा बस एक्सीडेंट - 7 करोड़ मिले पर फिर भी लोनिवि ने नहीं लगाए क्रैश बैरियर, सीएम धामी ने बैठाई जांच