उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून -(बड़ी खबर) यहाँ शासन ने दो सीडीओ, सात डीडीओ और एक बीडीओ का किया तबादला

  • दो सीडीओ, सात डीडीओ एक बीडीओ का स्थानांतरण

देहरादून न्यूज़– आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए शासन ने दो सीडीओ, सात डीडीओ और एक बीडीओ का तबादला कर दिया। इसके अलावा दो सहायक परियोजना अफसरों का भी स्थानांतरण किया गया।

उपायुक्त ग्राम्य विकास पौड़ी प्रकाश रावत को मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग के पद पर तैनाती दी गई, जबकि सीडीओ रुद्रप्रयाग नरेश कुमार को उपायुक्त ग्राम्य विकास पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई। अपर सचिव मनुज गोयल ने तबादला आदेश जारी किए। खंड विकास अधिकारी रामगढ़ नैनीताल कमल किशोर पांडेय को इसी पद पर ऊधमसिंह नगर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ सरकारी विभागों के करोड़ों रुपए डकार चुके शहर के बड़े-बड़े रसूखदार, तहसील प्रशासन ने करी लिस्ट जारी।

इसके अलावा मनरेगा प्रकोष्ठ के परियोजना समन्वयक मोहम्मद असलम को जिला विकास अधिकारी हरिद्वार, जिला विकास अधिकारी टिहरी सुनील कुमार को इसी पद पर देहरादून में तैनाती दी गई। जिला विकास अधिकारी चंपावत नलिनीत

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में SSB के हेड कॉन्स्टेबल ने होटल में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

पौड़ी के उपायुक्त प्रकाश रावत को रुद्रप्रयाग का सीडीओ बनाया गया। घिल्डियाल को सहायक परियोजना निदेशक हरिद्वार, जिला विकास अधिकारी हरिद्वार वेद प्रकाश को टिहरी, जिला विकास अधिकारी उत्तरकाशी सुधा तोमर को चमोली भेजा गया।

इसी तरह जिला विकास अधिकारी देहरादून सुशील मोहन डोभाल को ऊधमसिंह नगर, जिला विकास अधिकारी बागेश्वर संगीता आर्या को सहायक परियोजना निदेशक पिथौरागढ़, सहायक परियोजना निदेशक पिथौरागढ़ दिनेश सिंह दिगारी को जिला विकास अधिकारी चंपावत, सहायक परियोजना निदेशक चंपावत विम्मी जोशी को जिला विकास अधिकारी बागेश्वर, सहायक आयुक्त पौड़ी सुमन राणा को सहायक परियोजना निदेशक बागेश्वर के पद पर तैनाती दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Forest Fire: सीएम धामी ने की बैठक, लापरवाही पर 17 कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही, 11 कर्मचारियों को किया निलंबित