उत्तराखण्ड

देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड शिक्षा विभाग में आउटसोर्सिंग से होने वाली इस भर्ती को लगा झटका

देहरादून- उत्तराखंड में शिक्षा महकमे में बीआरपी और सीआरपी की भर्ती की तैयारी में जुटे शिक्षा विभाग को झटका लगा है। वित्त विभाग ने इन पदों को आउट सोर्स के माध्यम से भरने के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। इसके अलावा वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग को सलाह दी है कि विभागीय प्रतिनियुक्ति के माध्यम से बीआरपी और सीआरपी की नियुक्ति की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां हाईवे पर अचानक आ धमके हाथी, मौके पर वाहन छोड़कर भागे लोग, लोगों में मची अफरा-तफरी।

शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की कमी और बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर देने की मंशा से इन पदों को आउट सोर्स से भरने का निर्णय लिया था। यह पद समग्र शिक्षा अभियान के तहत भरे जाने हैं और केंद्र सरकार इनके लिए प्रति व्यक्ति ₹40,000 तक मानदेय देगी। अगस्त में इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था।