उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

देहरादून-(बड़ी खबर) प्रदेश में आज और कल इन जिलो में भारी बारिश के आसार।

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश भर में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि बुधवार को कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- उत्तरायणी मेले में थूक लगाकर रोटियां बना रहा था युवक, वीडियो देख सभी हैरान; लोगों में आक्रोश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले में कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन राज्य में तेज बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं। लिहाजा आपदा प्रबंधन तंत्र और सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (मॉ नन्दा सुनन्दा महोत्सव) मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान कल शहर में रहेगा यातायात डायवर्जन