उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 15 जून तक जारी हों लंबित शासनादेश

देहरादून न्यूज़- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और उनकी प्रभावी निगरानी के लिए सभी विभागों को प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (पीईआरटी) चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बिजली, पेयजल, वनाग्नि, मानव-वन्यजीव संघर्ष और सड़क से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

 

 

शनिवार को सचिवालय में यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रों की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधायकगणों द्वारा उठाई जा रही जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं के शासनादेश अभी तक जारी नहीं हुए हैं, उन्हें 15 जून 2026 तक हर हाल में जारी किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कांवड़ यात्रा के दौरान युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पत्नी से विवाद के चलते चाकू से काटा गला

 

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि आम जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

 

बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाने की घोषणा भी दोहराई। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक ब्लॉक में छात्राओं की सर्वाधिक संख्या वाले विद्यालयों को चिह्नित कर आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में नकली दवाओं के खिलाफ 'ऑपरेशन क्लीन' शुरू, क्यूआरटी टीम करेगी सघन जांच"

 

उन्होंने कोट ब्लॉक स्थित रघुनाथ मंदिर, लक्ष्मण मंदिर और फलस्वाड़ी स्थित सीता माता मंदिर को धार्मिक सर्किट के रूप में भव्यता से विकसित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन के लिए भेजे जा रहे प्रस्तावों को केंद्र सरकार के मानकों के अनुरूप तैयार करने को कहा, ताकि उन्हें शीघ्र स्वीकृति मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भर्ती 5 माह के बच्चे की कोरोना से हुई मौत, प्रदेश में गुरुवार को आये इतने नए मामले, पढ़े पूरी खबर

 

 

मुख्यमंत्री ने युवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को ध्यान में रखते हुए पौड़ी में मल्टीपरपज हॉल निर्माण के निर्देश दिए। इसके अलावा रोपवे परियोजनाओं की अलग से समीक्षा करने, पार्किंग समस्याओं के समाधान तथा सरकारी कार्यालयों में नियमित रूप से सोलर पैनल लगाने पर भी जोर दिया।

 

बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत सहित कई विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।