उत्तराखण्डकुमाऊं,

देहरादून- गर्मी–सर्दी में अलग-अलग समय पर ही खुलेंगे सरकारी स्कूल, एक समान टाइम टेबल का प्रस्ताव टला

देहरादून न्यूज– राज्य के सरकारी स्कूलों में एक समान टाइम टेबल लागू करने के प्रस्ताव का शिक्षकों द्वारा विरोध किए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने फिलहाल कदम पीछे खींच लिए हैं। विभाग अब गर्मियों और सर्दियों के लिए अलग-अलग समय सारिणी बनाए रखने पर सहमत हो गया है।

 

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के विशेषज्ञों ने नए प्रस्तावित टाइम टेबल का प्रारूप तैयार कर लिया है, जिसमें मौसम के अनुसार स्कूलों के संचालन समय में बदलाव रखा गया है। इस प्रस्ताव को महानिदेशालय को भेज दिया गया है, जहां से मंजूरी के बाद इसे सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 30 वर्षों तक फर्जी दस्तावेज से सरकारी नौकरी का सुख भोगा, अब लग सकती है वाट, उत्‍तराखंड सिंचाई विभाग में चौंकाने वाला मामला

 

नियमों के अनुसार सरकारी स्कूलों का संचालन प्रतिदिन 6 घंटे 25 मिनट का होना आवश्यक है। इसी आधार पर पहले सभी स्कूलों के लिए सुबह 8:50 बजे से अपराह्न 3:15 बजे तक एक समान समय तय करने पर विचार किया जा रहा था। हालांकि वर्तमान में प्रदेश में गर्मियों और सर्दियों के दौरान स्कूलों के समय में अंतर रखा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  चिल्ड्रंस एकेडमी में आयोजित सम्मान समारोह में स्कूली बच्चों को प्रदान किए गए टेबलेट और छात्रवृत्ति, जानी-मानी कत्थक नृत्यांगना की प्रस्तुति को देखकर मंत्रमुग्ध हुए क्षेत्रवासी

 

शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किए गए एक समान टाइम टेबल के प्रस्ताव पर शिक्षक संगठनों ने आपत्ति जताई थी। शिक्षकों का कहना था कि मौसम, भौगोलिक परिस्थितियों और छात्रों की सुविधा को देखते हुए एक ही समय सभी क्षेत्रों के लिए व्यावहारिक नहीं है।
शिक्षकों के विरोध को देखते हुए निदेशक अकादमिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण (ART) वंदना गर्त्याल ने अधिकारियों को बीच का रास्ता निकालने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग ने फैसला लिया कि फिलहाल स्कूलों के संचालन का समय गर्मी और सर्दी के मौसम के अनुसार अलग-अलग ही रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने अपनी सूंड से उठाकर पटका, महिला अस्पताल में भर्ती।

 

अब अंतिम निर्णय सरकार की मंजूरी के बाद लिया जाएगा।