उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- आज अगर फोन करने लगे वाइब्रेट तो घबराएं नहीं, मिलेगा एक मैसेज, जानें क्या है इसके पीछे वजह

  • आज आपका फोन करने लगे वाइब्रेट तो घबराएं नहीं

देहरादून न्यूज़- आज यानी (बुधवार) को आपका मोबाइल फोन अचानक वाइब्रेट करने लगे तो घबराने की आपको जरूरत नहीं है। यह आपदा के दौरान आपको सुरक्षित करने के लिए भेजे जाने वाले अलर्ट की टेस्टिंग है। वाइब्रेट होने के साथ ही मोबाइल पर एक अलर्ट भी आएगा।

दरअसल, दूरसंचार विभाग की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आपदाओं के दौरान आपातकालीन संचार को बढ़ाने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया जाना है। विभाग की ओर से बीएसएनएल, एयरटेल, जियो और वीआई के साथ मिलकर यह तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव 2024- यूकेडी ने चार लोकसभा सीटों पर किए प्रत्याशी घोषित, इन पर लगाया दांव

दूर संचार विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अशोक कुमार रावत ने बताया, परीक्षण अवधि के दौरान, लोगों को उनके मोबाइल पर कृत्रिम आपातकालीन अलर्ट प्राप्त होगा। ऐसे में इस दौरान घबराएं नहीं। ये अलर्ट नियोजित परीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में सस्ता गल्ला घोटाला — 2450 अपात्र परिवार सालों से गरीबों का राशन डकारते रहे, अब निरस्त होंगे कार्ड

उन्होंने बताया, सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम एक अत्याधुनिक तकनीक है, जो हमें आपदा के दौरान सभी मोबाइल उपकरणों पर आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण मैसेज भेजने की अनुमति देता है। जहां फिर मोबाइल स्वामी प्रदेश का निवासी हो या फिर पर्यटक। यह सिस्टम ये सुनिश्चित करता है कि महत्वपूर्ण आपातकालीन जानकारी समय पर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ सहायक खंड विकास अधिकारी की कार ने तीन लड़कियों को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

इसका उपयोग सरकारी एजेंसियों और आपातकालीन सेवाओं की ओर से जनता को संभावित खतरों के बारे में सूचित करने और गंभीर परिस्थितियों के दौरान उन्हें सूचित रखने के लिए किया जाता है।