उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून-मसूरी मार्ग अग्रिम आदेश तक बंद

देहरादून न्यूज़- लगातार हो रही भारी बारिश के चलते देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर स्थित ‘पानी वाले बैंड’ के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आमजन की सुरक्षा को देखते हुए देहरादून-मसूरी मार्ग को अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

 

 

उप जिलाधिकारी, मसूरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 20 जुलाई 2026 को प्राप्त सूचना में बताया गया कि अतिवृष्टि के कारण पानी वाले बैंड क्षेत्र में मार्ग को नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना की आशंका और जन-धन की सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- केदारनाथ यात्रा के दौरान महिला की दर्दनाक मौत, घोड़े की टक्कर लगने से खाई में गिरी

 

 

प्रशासन ने पुलिस और संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग (PWD) और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कर जल्द से जल्द यातायात बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि धोखाधड़ी से टूटे किसान ने हल्द्वानी में की आत्महत्या, परिजनों ने 25 से अधिक लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

 

 

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे अगले आदेश तक देहरादून-मसूरी मार्ग पर यात्रा करने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हाट कालिका इंटर कॉलेज में निर्विरोध चुनी गई प्रबंध समिति, मोहन चंद्र कांडपाल अध्यक्ष व राम सिंह पपोला बने प्रबंधक