उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून – जल जीवन मिशन योजना के तहत राज्य के 12वीं पास 7783 युवा बनेंगे नल जल मित्र

  • प्रदेश में 7783 युवा बनेंगे नल-जल मित्र

हल्द्वानी न्यूज़– राज्य के 7783 युवाओं को प्रशिक्षण देकर नल जल मित्र बनाया जाएगा। इसके लिए हर ब्लॉक से 30 युवाओं का चयन किया जाएगा। उन्हें प्रदेश के आईटीआई में सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत ऑन जॉब ट्रेनिंग लेने के बाद प्रशिक्षित युवा जल वितरण सहायक के रूप में कार्य करेंगे। जल मित्रों को जेजेएम के तहत ग्राम पंचायत की ओर से लिए जाने वाले यूजर चार्ज से मानदेय की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी ने विश्व ओजोन दिवस पर जन जागरूकता शिविर का किया आयोजन

जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक जल पहुंचाने का लक्ष्य है। जल वितरण के कार्य को सुचारु रखने के लिए नल जल मित्र तैनात किए जाएंगे। इसके लिए पंचायती राज विभाग प्रत्येक ब्लॉक से 30 युवाओं का चयन करेगा। लाभार्थी का 12वीं पास होना जरूरी है। उन्हें स्किल इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य: अब विजिलेंस पहले दर्ज करेगी केस, बाद में होगी रिश्वतखोर की गिरफ्तारी

13 जिलों के 14 आईटीआई में लाभार्थियों को प्लंबिंग को एडवांस ट्रेनिंग दी जाएगी। देहरादून की दो आईटीआई में प्रशिक्षण होना है। युवाओं को नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत 510 प्रशिक्षकों को भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण नल जल मित्र योजना से लाभान्वित होने वाले युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए आईटीआई के प्रशिक्षकों को एनएसडीसी के स्किल काउंसिल में ट्रेनिंग दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित G20 क्राप्ट बाजार प्रदर्शनी में छाए उत्तराखंड के उत्पाद, बिच्छू घास की जैकेट बनी आकर्षण, देखे वीडियो....

11 दिसंबर से होने वाली इस ट्रेनिंग में चयनित आईटीआई से प्रशिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद युवाओं को प्लंचिंग सेक्टर स्किल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाइपलाइन की मरम्मत आदि का प्रशिक्षन दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद अपनी ग्राम पंचायतों में कार्य करेंगे।