उत्तराखण्ड

देहरादून- उत्तराखंड में बेरोजगारी इस कदर है की 894 पदों पर दो लाख आवेदन

देहरादून- उत्तराखंड में बेरोजगारी का आलम इस कदर है इसका उदाहरण उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन आरक्षी भर्ती में सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। 894 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में दो लाख से ऊपर आवेदन आ गए हैं। अब आयोग 22 जनवरी को परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ है। आयोग ने 21 अक्तूबर को समूह-ग के तहत वन आरक्षी भर्ती निकाली थी।

इस पद के लिए अब तक के सर्वाधिक आवेदन आये हैं। इससे पहले 18 दिसंबर को हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 1,30,426 आवेदक शामिल हुए थे। तो आठ जनवरी को हुई पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा में 1,14,071 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  IRCTC टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: आधार लिंक नहीं तो ओपनिंग डे पर नहीं होगी बुकिंग

22 जनवरी को होने जा रही वन आरक्षी भर्ती के लिए करीब 2.10 लाख उम्मीदवार हैं। आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि भर्ती के लिए अब तक के सर्वाधिक 600 से ऊपर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस भर्ती के एडमिट कार्ड 12 जनवरी से वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी बस हादसा- जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर सीएम धामी सख्त, रिपोर्ट तलब, लापरवाहों पर होगी कार्रवाई

वन रक्षक परीक्षा 2022 के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा भी कर दी है। उम्मीदवार 12 जनवरी को आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलो डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा राज्य भर के 13 जिला केंद्रों पर होनी है। परीक्षा एक ही पारी में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉  नौ दिन बाद मिली पहली सफलता, सुरंग में आर-पार हुआ छह इंच का पाइप, खाने को भेजी गई खिचड़ी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
वन रक्षक परीक्षा -2022 के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
UKPSC वन रक्षक भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।