उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- 5 दिसंबर से बदलेगा मौसम का मिज़ाज, पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

प्रदेशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 5 दिसंबर से राज्य में मौसम परिवर्तन की संभावना है। इससे जहां पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, वहीं मैदानी क्षेत्रों में लोगों को सूखी ठंड से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, आपत्तिजनक सामग्री के साथ आठ महिलाओं सहित 19 गिरफ्तार

 

 

जानकारी के मुताबिक 4 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम पाला गिरने से ठंड का प्रकोप बना रहेगा। इसके बाद 5 दिसंबर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के संकेत मिले हैं। वहीं 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेत की रखवाली कर रहे किसान को हाथी ने पटक पटककर मार डाला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

 

 

मौसम विभाग के अनुसार 6 दिसंबर को आसमान फिर साफ रह सकता है, लेकिन 7 और 8 दिसंबर को एक बार फिर मौसम बदलने के संकेत हैं। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में दोबारा बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- खाली प्लॉट से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

 

 

विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट जरूर आएगी, लेकिन प्रदेश में पिछले दिनों से जारी सूखी ठंड से राहत मिलेगी, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बेहतर मानी जा रही है।