उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

क्या आपके फोन पर भी आया अचानक अलर्ट? उत्तराखंड में आपदा चेतावनी सिस्टम की टेस्टिंग शुरू

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अहम पहल की गई है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने पूर्व चेतावनी प्रणाली (Early Warning System) की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस पहल को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सहयोग से लागू किया जा रहा है।

 

 

शुक्रवार को प्राधिकरण ने राज्यभर में परीक्षण के तौर पर अलर्ट संदेश जारी किए। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आपात स्थिति में चेतावनी संदेश समय पर आम नागरिकों तक पहुंच सकें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- भाजपा ने दूसरी लिस्ट की जारी

 

अधिकारियों के अनुसार, इस टेस्टिंग के जरिए सिस्टम की कार्यक्षमता, संदेश की पहुंच और उसकी गति का आकलन किया जा रहा है। आने वाले एक सप्ताह तक इस तरह के परीक्षण जारी रहेंगे, जिनमें अलग-अलग मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में अलर्ट संदेश भेजे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड सरकार विधायकों को दे सकती है यह बड़ा तोहफा

 

प्राधिकरण यह भी परख रहा है कि अलग-अलग परिस्थितियों में अलर्ट संदेश कितनी तेजी और सटीकता से लोगों तक पहुंचते हैं। इसका मकसद भविष्य में किसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में समय रहते लोगों को सचेत कर संभावित नुकसान को कम करना है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के वीरभट्टी में अवैध मदरसे को लेकर सीएम धामी ने लिया संज्ञान, दिए प्रदेश के सभी मदरसों की जांच के आदेश

 

इस दौरान प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन टेस्ट अलर्ट से घबराएं नहीं। इसे एक सुरक्षा अभ्यास के रूप में लें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल उत्तराखंड को आपदाओं के प्रति अधिक सतर्क, सुरक्षित और सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।