उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- जिले में 20 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते डीएम का आदेश

नैनीताल न्यूज़- भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून द्वारा 19 जुलाई 2026 को दोपहर 1:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई (सोमवार) के लिए जनपद नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।

 

 

मौसम विभाग की चेतावनी और जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद नैनीताल के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अब पासपोर्ट बनवाने को नहीं लगाने होंगे चक्‍कर, अब होने जा रही है ये व्यवस्था

 

 

प्रशासन ने बताया कि लगातार बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने के साथ तेज बहाव की आशंका है। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां सड़क पर काल बनकर आया आवारा सांड, बुझ गया घर का इकलौता चिराग, परिजनों में मचा कोहराम

 

 

जारी आदेश के अनुसार विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। हालांकि यह आदेश नैनीताल शहर क्षेत्र के उन आवासीय विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहां छात्रों के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- लैंड जिहाद पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट जी का बयान, सरकारी जमीनों पर धर्म के नाम पर अतिक्रमण करने वालों पर होनी चाहिए सख्त कार्यवाही

 

 

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।