Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्ड

व्हाट्सएप पर भूल से भी न करे ये पांच काम ! वरना आपका व्हाट्सएप हमेशा के लिए बेन हो जाएगा

व्हाट्सएप दुनिया का सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। कंपनी ने हाल ही में अपनी प्राइवेसी और सुरक्षा नीतियों में बदलाव किए हैं। इन बदलावों के अनुसार, WhatsApp अब उन खातों को ब्लॉक कर देगा जो स्पैम, स्कैम या कंपनी के नियमों और शर्तों का उल्लंघन करते हैं।

हालांकि, कुछ मामलों में खाते गलती से भी ब्लॉक हो जाते हैं। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि WhatsApp पर संदेश भेजते समय सावधान रहें। वॉट्सएप पर गलती से भी ये 5 काम नहीं करना चाहिए। नहीं तो आपका अकाउंट भी वॉट्सएप बंद कर देगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 11 साल की बच्ची को जंगल में ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म, दो लोगो पर मुकदमा दर्ज

Fake Message

WhatsApp पर फॉर्वर्ड किए गए मैसेज अक्सर गलत जानकारी या भ्रामक होते हैं। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि आप बिना सोचे समझे किसी भी मैसेज को फॉर्वर्ड न करें। मैसेज की सच्चाई की जांच करें। मैसेज के सोर्स को वेरिफाई करें। मैसेज को केवल उन लोगों को फॉर्वर्ड करें जिन पर आप भरोसा करते हैं।

Bulk Message

बल्क मैसेज से बचें। वॉट्सएप मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। यह अवांछित संदेश भेजने वाले खातों का पता लगाने और उन पर प्रतिबंध लगाने के लिए यूजर्स की रिपोर्ट का उपयोग करता है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक राम सिंह बिष्ट का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

Broadcast List

ब्रॉकास्ट लिस्ट को सीमित रखें और जरूरत पर ही इस्तेमाल करें, क्योंकि ज्यादा मैसेज से यूजर इरिटेट हो सकता है और रिपोर्ट कर सकता है। ज्यादा रिपोर्ट से वॉट्सएप हो सकता है आपके अकाउंट को बैन करना का फैसला ले ले।

गोपनीयता का करें सम्मान

यूजर्स को कभी भी उन ग्रुप्स में शामिल नहीं करें जिनमें वे शामिल होना नहीं चाहते हैं और साथ ही, यदि किसी ने ऐसा करने से मना किया हो, तो संदेश भेजने से बचें. आपको अन्य यूजर्स की रिपोर्ट के आधार पर ब्लॉक किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- टैक्स नहीं देने वालों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 2393 व्यावसायिक वाहन स्वामियों को नोटिस, 383 पर आरसी

रूल्स को करें फॉलो

WhatsApp की सेवा की शर्तों का उल्लंघन न करें। कभी भी झूठ को प्रकाशित न करें या अवैध, मानहानिकारक, डराने-धमकाने या परेशान करने वाले व्यवहार में शामिल न हों।