उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम का डबल अटैक: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रात में आया ‘एक्सट्रीमली सीवियर’ अलर्ट

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। चमोली जिले स्थित हेमकुंड साहिब में शुक्रवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई, जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और तेज आंधी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यह शिक्षा परिसर में एक साथ दिखाई दिए दो गुलदार, क्षेत्रवासी दहशत में, देखें वीडियो।

 

 

प्रदेश के अन्य जिलों में भी गर्जन के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

 

 

गौरतलब है कि गुरुवार को भी मौसम ने कई जिलों में जमकर कहर बरपाया। नैनीताल, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और पौड़ी जिलों में बारिश दर्ज की गई। इनमें चंपावत, पिथौरागढ़, देहरादून और बागेश्वर में तेज ओलावृष्टि हुई।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नगर निकाय चुनाव, अब अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही तैयारी, इस तिथि तक चुनाव होने की संभावना

 

पिथौरागढ़ में तो अंडे के आकार के ओले गिरने से लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ ओलों का वजन 200 से 250 ग्राम तक था। भारी ओलावृष्टि से कई स्थानों पर नुकसान की भी खबरें सामने आई हैं।

 

 

इधर गुरुवार रात करीब 11:30 बजे लोगों के मोबाइल फोन पर ‘एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट’ का इमरजेंसी नोटिफिकेशन भी भेजा गया, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई।

 

 

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

30 मई:
राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन की संभावना है।

31 मई:
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन हो सकता है। बाकी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की अब अचल संपत्ति पर भी होगी कार्यवाही, तहसील हल्द्वानी से जारी हुआ नोटिस, मिला सात दिन का समय

1 जून:
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा बिजली चमकने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।