उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में ई-केवाईसी की समयसीमा बढ़ी, लाखों राशन कार्डधारकों को मिली राहत

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत राशन कार्डधारकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर को समाप्त हो गई थी, लेकिन अब इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। इससे उन लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिली है जो तय समयसीमा तक ई-केवाईसी नहीं करा सके थे।

 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार, प्रदेश में कुल 60 लाख 70 हजार राशन कार्ड यूनिटें हैं, जिनमें से अब तक 48 लाख यूनिटों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी की नई अंतिम तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-हरिद्वार व उत्तरकाशी सहित इन सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

 

 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर आयुक्त पीएस पांगती ने बताया कि सभी राशन कार्डधारकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए 15 दिसंबर को अंतिम तिथि तय की गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में उपभोक्ता अभी इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए फिलहाल ई-केवाईसी प्रक्रिया बंद नहीं की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का नैनीताल दौरा: कैंची धाम में सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित

 

 

उन्होंने बताया कि अंतिम दिन होने के कारण 15 दिसंबर को रिकॉर्ड संख्या में ई-केवाईसी कराई गई। एक ही दिन में 1 लाख 85 हजार 38 राशन कार्ड यूनिटों ने अपनी ई-केवाईसी पूरी की। विभाग की ओर से अपील की गई है कि जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी बाकी है, वे जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दो दोस्तों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव कर रहे युवक को लगी चोट, उपचार के दौरान हुई मौत