उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल, प्रशासन ने जारी किया स्पष्टीकरण – FIR दर्ज करने की तैयारी

नैनीताल न्यूज़- सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे “7 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी” के संदेश को लेकर नैनीताल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला कार्यालय नैनीताल ने साफ किया है कि 7 अगस्त 2025 को किसी प्रकार का अवकाश घोषित नहीं किया गया है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में चल रहे अवकाश से जुड़े संदेश को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विजिलेंस ने इस ब्लॉक के VDO को किया गिरफ्तार, आय से 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने का आरोप

 

 

अपर जिलाधिकारी (ADM) ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह अवकाश संबंधी कोई भी आदेश जिला प्रशासन द्वारा जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि यह एक ग़लत सूचना फैलाने का प्रयास है, जिससे आमजन और विद्यार्थियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहाँ प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि राज्य में सेब की खेती और कीवी मिशन को बढ़ावा देने की बात की, पढ़े पूरी खबर।

 

 

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस संबंध में पुलिस को सूचना देकर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

ADM ने बताया:

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- नवरात्र में होगा धामी मंत्रिमंडल का विस्तार! नए मंत्रियों के नाम पर आज लग सकती है मुहर, दिल्ली में रहेंगे CM

> “जनपद नैनीताल में कल यानी 7 अगस्त को सभी विद्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। अभिभावक और छात्र इस प्रकार की फर्जी सूचनाओं पर ध्यान न दें।”

 

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे केवल अधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचना पर ही भरोसा करें और भ्रामक संदेशों को आगे न बढ़ाएं।