उत्तराखण्डकुमाऊं,

पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत; 12 कुमाऊं यूनिट के दो जवान घायल, एक को हेलीकॉप्टर से लखनऊ भेजा

पिथौरागढ़ न्यूज़- सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बिण पेट्रोल पंप के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 12 कुमाऊं यूनिट में तैनात दो सैन्यकर्मी भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल एक युवक ने हायर सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, घायल जवानों में से एक को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे को हेलीकॉप्टर से कमान अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया है।

 

 

रामलीला देखकर घर लौट रहे थे दो युवक

जानकारी के अनुसार, कुमौड़ निवासी 20 वर्षीय केशव शर्मा और जाजरदेवल निवासी धीरज भट्ट बाइक संख्या UK 05F 2396 से रामलीला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान 12 कुमाऊं यूनिट में तैनात 28 वर्षीय महिमन सिंह और 27 वर्षीय राजेश रावत बुलेट बाइक संख्या UK 02 A 2621 से पिथौरागढ़ नगर की ओर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -( बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर) इन विभिन्न विभागों में आई भर्ती, जल्द करे आवेदन

 

 

रात करीब 12:30 बजे बिण पेट्रोल पंप से पहले दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

 

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाए घायल

हादसे की सूचना मिलते ही एएसआई भुवन आर्या पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले को सीएम धामी ने बताया कायराना, देश के लिए बलिदान हुए उत्तराखंड के आदर्श नेगी को दी श्रद्धांजलि

 

 

बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल धीरज भट्ट ने हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

 

 

आईटीबीपी में तैनात हैं मृतक के पिता

धीरज भट्ट मूल रूप से कनालीछीना विकासखंड के सिंगाली गांव के निवासी थे। उनका परिवार वर्तमान में जाजरदेवल में रहता है। उनके पिता मनोज भट्ट भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में तैनात हैं। धीरज की असमय मौत से परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली में श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित श्रीरामलीला कार्यक्रम में उत्तराखंड के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया।

 

 

एक जवान आर्मी अस्पताल में भर्ती, दूसरे को एयरलिफ्ट किया

हादसे में घायल 12 कुमाऊं यूनिट के दोनों सैन्यकर्मियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, एक जवान को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए हेलीकॉप्टर से कमान अस्पताल, लखनऊ भेजा गया है।

 

 

देर रात हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं, दो सैन्यकर्मियों के घायल होने से क्षेत्र में भी घटना को लेकर चिंता का माहौल है।