उत्तराखण्डगढ़वाल,

चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटन कारोबार को मिली नई रफ्तार, किसानों के चेहरे खिले

विकासनगर न्यूज– चकराता और जौनसार–बावर क्षेत्र में वर्ष 2026 की सीजन की पहली बर्फबारी शुक्रवार सुबह हुई, जिससे पूरे क्षेत्र का नजारा बदल गया। अचानक हुए हिमपात से पहाड़ों की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं और क्षेत्र में ठंड बढ़ गई। लंबे इंतजार के बाद हुई बर्फबारी ने स्थानीय लोगों, किसानों और पर्यटकों के चेहरे पर खुशी लौटा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चकराता में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, देखें तस्वीरें

 

चकराता छावनी बाजार, लोखंडी, कोटी कनासर, देववन, मोहिला टॉप, चुरानी, चिरमिरी टॉप, आलू मंडी, धारना धार, जाड़ी, मशक, कुनैन, इंदरौली, कंदाड सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने से पूरा इलाका मनमोहक दृश्य में बदल गया। चारों ओर फैली सफेदी को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो प्रकृति ने पहाड़ों पर चांदी की परत बिछा दी हो।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जोशीमठ कस्बे में भू-धंसाव से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था आदि के संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा

 

बर्फबारी की खबर मिलते ही पर्यटकों की आवाजाही में तेजी आने लगी है। होटल, होमस्टे और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि सीजन की पहली बर्फबारी से क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नहीं थम रहीं रामदेव की मुसीबतें, पतंजलि की सोन पापड़ी का सैंपल फेल, मैनेजर समेत 3 को 6 महीने की जेल

 

वहीं किसानों और बागवानों के लिए भी यह बर्फबारी शुभ संकेत मानी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार हिमपात से मिट्टी में नमी बढ़ेगी, जिससे फसलों और बागवानी को लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर चकराता में हुई पहली बर्फबारी ने पर्यटन, कृषि और स्थानीय जीवन में नई ऊर्जा भर दी है।