उत्तराखण्डगढ़वाल,चारधाम यात्रा

उत्तराखंड- केदारनाथ मार्ग पर पार्किंग कर्मचारियों और श्रद्धालुओं के बीच हुई मारपीट, पांच लोग गिरफ्तार, वीडियो वायरल

उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर एक बस स्टैंड पर कुछ लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ लोग थप्पड़ और लाठी डंडों से दूसरों को मारते नजर आ रहे हैं।

दरअसल उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर एक बस स्टैंड पर कुछ लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  काम की खबर- कक्षा 01 में 06 साल के बच्चे को ही मिलेगा अब दाखिला, NEP का इस बार सख्ती से कराया जा रहा पालन

 

 

घटना गुरुवार की बताई जा रही है जहां सीतापुर पार्किग एरिया में श्रद्दालुओं से मारपीट की गई। लाठी डंडों से मारने वाले पार्किंग स्टाफ बताए जा रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, सोनप्रयाग पुलिस ने जांच शुरू की और पुष्टि की कि मामला सीतापुर पार्किंग एरिया का है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: यहाँ चचरे भाई ने दी 11 दिन में पूरे खानदान को जान से मारने की धमकी

 

 

इसके बाद एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्किंग स्टाफ और श्रद्धालुओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस ने पुष्टि की है कि वीडियो में देखे जा रहे पांचों शख्स पार्किंग स्टाफ है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- एक्स्पोनेंशियल स्कूल के बच्चों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन।

 

 

पुलिस ने घटना के बाद पार्किंग कॉन्ट्रैक्टर और अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया जिसके बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।