उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून मॉल की छत पर स्टंटबाजी, पांच गिरफ्तार – कार व बाइक सीज़

देहरादून न्यूज़- राजधानी के जोगीवाला स्थित मॉल ऑफ देहरादून की छत पर स्वतंत्रता दिवस के दिन कुछ युवाओं द्वारा रैली कार और रेसर बाइक से स्टंटबाजी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक कार और एक बाइक सीज़ कर दी गई है।

 

 

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि मॉल ऑफ देहरादून की छत पर कुछ युवक खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी जोगीवाला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पता चला कि दो मोटरसाइकिल सवार तेज एक्सीलेटर देकर गाड़ियों से धुआं निकाल रहे थे और जोरदार शोरगुल कर रहे थे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड राज्य के प्राथमिक स्कूल में कक्षा 1 मे दाखिले को लेकर असमंजस की स्थिति...

 

 

मॉल प्रबंधन से पूछताछ करने पर पता चला कि छत का उपयोग केवल पार्किंग के लिए दिया गया था। इन ड्राइव मोटर नामक समूह का आमा कैफे में लंच का कार्यक्रम था, लेकिन इनमें से कुछ युवकों ने पार्किंग में बर्न आउट स्टंट करना शुरू कर दिया, जिससे ध्वनि प्रदूषण और जन असुविधा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सरकारी स्कूलों में 10वीं में अब 05 नहीं 10 विषय होंगे अनिवार्य, एससीईआरटी ने तैयार किया ड्राफ्ट

 

 

पुलिस ने इस मामले में आयोजकों के 10 चालान, जबकि मॉल प्रबंधन के 5 चालान पुलिस एक्ट के अंतर्गत किए। साथ ही, मॉल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में बिना अनुमति ऐसे आयोजन न किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत, SDRF ने दुर्गम इलाके से किया रेस्क्यू