उत्तराखण्डराशिफलहल्द्वानी

गायत्री शक्ति पीठ हल्दूचौड़ में 500 से अधिक लोंगो का उपनयन एवं मुडन संस्कार

लालकुआं– बंसत पंचमी पर्व क्षेत्र में धूम -धाम से मनाया गया इस दौरान बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ में तमाम क्षेत्र से आए हुए बटुकों एवं अन्य बच्चों का मुडन संस्कार किया गया। इस दौरान 500 बच्चों से भी अधिक का दोपहर तक पंजीयन कराया गया। साथ सभी बटुकों का जनेउ संस्कार भी कराए गए।

यहां गायत्री शक्ति पीठ हल्दूचौड़ में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर तमाम क्षेत्रों से आए 500 बच्चों का पंजीयन कराते हुए उनका उपनयन संस्कार के अलावा मुडन संस्कार कराया गया। इस दौरा गायत्री शक्ति पीठ तीर्थ स्थल पर हजारों की संख्या में लोगों का ताता लगा रहा, गायत्री शक्ति पीठ के संचालक बसंत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि बसंत पंचमी में मां सरस्वती के पूजन के अलावा गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक जन्म दिवस भी मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मंगलौर विस में मतदान के दौरान हुआ बवाल, पथराव के बाद चले लाठी-डंडे, फायरिंग का भी आरोप, कई घायल

26 जनवरी बसंत पर्व की व्यवस्था में गेट स्वागत सुरक्षा यशवंत सिंह, डॉ पंकज कांडपाल, शशांक, कमल जोशी, अनुदान काउंटर गायत्री शक्तिपीठ टीएस रौतेला, एम एस वर्मा, बी सी सुयाल, जनेऊ सेट वितरण गायत्री शक्तिपीठ सतीश जोशी, मंच संचालन संस्कारशाला गायत्री कुंज प्रथम पारी प्रदीप जोशी, गणेश नेगी, बृजेश जोशी, संस्कारशाला गायत्री शक्तिपीठ नवीन पांडे, राजेश पांडे, भास्कर शाह, मीरा तिवारी, सोनी कश्मीरा, सुनीता जोशी, दीपा साह, राधिका जोशी, बसंती चंदोला, अंदर संस्कारशाला में प्रवेश से पहले बटुकों को मार्गदर्शन स्थान बताना विपिन जोशी, सुजीत दुबे, गजेंद्र सिंह भंडारी, रेलवे लाइन से पहले सुरक्षा मां भगवती विद्या निकेतन के एक एक शिक्षक भाई, बहन बारी बारी ड्यूटी देंगे, गायत्री कुंज की संस्कारशाला का मंच संचालन प्रथम पारी ओमवीर सिंह, महेश तिवारी एवं रक्षा विधान तक का कार्यक्रम सरस्वती सुयाल, दीप्ति भट्ट और निवेदिता पांडे, अनुदान काउंटर अस्पताल पार्किंग एस खाती, जीवन पन्तोला, जनेऊ सेट वितरण अस्पताल पार्किंग एन डी शर्मा, भोजनालय एवं नाई सुरक्षा नरेंद्र सिंह, कुलबीर सिंह, पूरन जोशी, उमाकांत मिश्रा, सी पी सिंह, अभिषेक मिश्रा, दिलीप कपूर, उर्वादत्त दत भट्ट, वन्दना चौधरी एवं स्वावलंबन महिला मंडल की सभी बहनें मंच संचालन गायत्री शक्तिपीठ द्वितीय पारी में प्रदीप जोशी, गणेश नेगी, के स्थान पर आरपी तिवारी, मोती सिंह वर्मा, मंच संचालन अस्पताल पार्किंग द्वितीय पारी डॉ पंकज कांडपाल एवं डॉ सी एस जोशी, प्रातः 9 बजे बाद आने वाले परिजन रमेश जोशी, राधा खाती, लता जोशी, गीता कर्नाटक आदि ने संस्कारशाला और भोजनालय में आवश्यकतानुसार सेवा दी।