उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बगीचे में काम कर रही महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला

रुद्रप्रयाग न्यूज- जखोली विकासखंड के तहत मयाली गांव के पास मखेत के आश्रम तोक में गुलदार ने एक 65 वर्षीय महिला को मार डाला। महिला अपने घर के समीप बगीचे में निराई-गुडाई कर रही थी। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि दस दिन पहले भी गुलदार ने एक महिला को मार दिया था, लेकिन वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के द्वार

मंगवार को देर शाम लगभग पांच बजे मयाली-मखेत मोटर मार्ग पर मखेत गांव के आश्रम तोक निवासी रामेश्वरी देवी अपने घर के बगीचे में निराई-गुड़ाई कर रही थी। इसी दौरान गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया, जब तक वह कुछ समझ पाती, गुलदार ने उनकी गर्दन को दांत व नाखून से बुरी तरह से जख्मी कर दिया और घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। करीब 7:30 बजे जब उनका बेटा चंद्रशेखर दुकान से घर पहुंचा तो मां को आवाज लगाई, कोई जवाब नहीं मिलने पर बुजुर्ग पिता से पूछा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) मौसम विभाग ने अगले 2 दिन प्रदेश में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उन्होंने बताया कि वह खेत में गई थी जिससे वह खेत पर पहुंचा, वहां खून पड़ा दिखा। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की। महिला का शव खेत से लगभग दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के एसीएफ डॉ.दिवाकर पंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

बता दें कि बीते 30 मई को डांडा गांव में रूपा देवी (59) को भी गुलदार ने घर के पास खेत में काम करते समय मार दिया था। वहीं 25 फरवरी को भी देवल गांव में गुलदार ने बुजुर्ग महिला को मार दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो लोग हुए घायल