उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ प्राधिकरण ने इस आश्रम को किया सील, मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी में आज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाबा रामपाल के आश्रम को सील करने की कार्रवाई की गई है, सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई के निर्देश के बाद आज भारी संख्या में पुलिस फोर्स डहरिया स्थित बाबा रामपाल के आश्रम पहुंची।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बैराज पर तैरता मिला युवक का शव, परिजनों ने की युवक की शिनाख्त, परिजनों में मचा कोहराम।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई,एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र,सीओ नितिन लोहनी एवं कोतवाल राजेश यादव समेत परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रही जहां पर बाबा रामपाल के आश्रम को प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया है।

 

सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई ने बताया जिस भवन में आश्रम बना हुआ है वह आवासीय नक्शा पास कराकर बनाया गया है जो कि प्राधिकरण की बिल्डिंग बायलॉज के विरुद्ध है। बिल्डिंग में असेंबल करके अलग-अलग कमरे बनाए गए थे जिसको पूर्व में नोटिस भी दिया गया था यहां पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (दर्दनाक हादसा) यहाँ बारात लेकर लौट रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, दूल्हे की बहन समेत 3 की मौत, 10 गंभीर घायल

 

 

ऐसे में जन सुविधा का ध्यान रखते हुए और जनहानि ना हो इसको ध्यान में रखते हुए आज भवन को सील कर दिया गया है,पूर्व में कुछ हिंदूवादी संगठनों ने आश्रम को लेकर कुछ शिकायत भी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कपूर डब्बू आये एक्शन मूड में, अब यहां मारा छापा,