उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- (बड़ी खबर) बनभूलपुरा बवाल का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार, पूछताछ शुरू, अब महिलाओं को किया जा रहा चिह्नित

बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा व नमाज स्थल हटाने के दौरान बवाल, पथराव और आगजनी के मामले में उपद्रवियों की धरपकड़ जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बवाल कराने के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

अब्दुल मलिक को हल्द्वानी लाने के बाद पूछताछ की जा रही है। शनिवार से अब तक पुलिस अलग-अलग क्षेत्र में दबिश देकर 75 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में ले चुकी है। उपद्रव में पुलिस ने महिलाओं को भी नामजद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी की पिथौरागढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने में जताया जनता का आभार

पहले उपद्रवियों ने महिलाओं को ही ढाल बनाया था। उन्हें आगे कर नारे लगवाए गए। महिलाएं धरने पर बैठी और फिर जब पथराव शुरू हुआ तो इसमें उन महिलाओं की भी भूमिका रही, जो नारे लगा रही थीं। इसीलिए पुलिस टीम इन्हें चिह्नित करने में लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- प्रशासन और नगर निगम द्वारा बाजारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की, इस दौरान कई व्यापारियों का तत्काल सामान भी किया जप्त

अब तक सपा नेता के भाई समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। संवेदनशील इलाके को चारों ओर से अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही पुलिस और पीएसी ने घेर रखा है। किसी भी स्थिति में मामला अब न बिगड़े, इसलिए सरकार ने केंद्र से चार अतिरिक्त कंपनी अर्द्धसैनिक बल और मांगा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- नशे में डंपर दौड़ा रहा था चालक, पुलिस ने दबोचा; वाहन सीज, आरोपी गिरफ्तार

इस बवाल में उपद्रवियों ने 100 से अधिक वाहनों और बनभूलपुरा थाने को फूंक दिया था। वैध व अवैध असलहों से गोलियां बरसाईं गई। प्रशासन ने शहर के दूसरे हिस्सों को कर्फ्यू में ढील दे दी है। इंटरनेट सेवाएं शनिवार रात से बहाल कर दी गई हैं। हालांकि हर गतिविधि पर प्रशासनिक अधिकारियों की नजर है। बनभूलपुरा में कर्फ्यू जारी है।