उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- (बड़ी खबर) RTO कार्यालय में DM का औचक निरीक्षण, दलालों में मचा हड़कंप

हल्द्वानी न्यूज़– नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आज हल्द्वानी स्थित आरटीओ कार्यालय में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। डीएम के कार्यालय पहुंचते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया, वहीं कार्यालय के आसपास घूम रहे दलाल मौके से फरार हो गए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड रूम का गहन निरीक्षण किया, जहां रिकॉर्ड व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने के सख्त निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(अच्छी खबर) खेल विभाग में संविदा पर कार्यरत इन कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा

 

जिलाधिकारी ने कार्यालय में तैनात सभी कर्मचारियों को नेम प्लेट और आई-कार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यालय परिसर में शिकायत पेटिका न मिलने पर उन्होंने तत्काल शिकायत पेटिका लगाने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों के प्रभार बदले गए

 

डीएम ललित मोहन रयाल ने कार्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की हर सात दिन की रिकॉर्डिंग नियमित रूप से जांचने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर नजर रखी जा सके।

 

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आरटीओ परिसर में एक फ्लेक्सी बोर्ड लगाया जाए, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा हो कि कार्यालय में सरकार द्वारा कोई भी अधिकृत एजेंट नियुक्त नहीं है। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दी, प्रदेश वासियों को 74 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं