उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया छात्र नाहते समय डूबा, तलाश जारी।

हल्द्वानी न्यूज़- यहाँ दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया हल्द्वानी का एक छात्र नहाते समय पानी में डूब गया, जिसकी खोजबीन जारी है। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र का रहने वाला एक छात्र पानी में डूब गया और लापता हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, 4–5 दिन पुराना होने का अंदेशा

छात्र अंबा बिहार का रहने वाला है, जिसकी उम्र 16 वर्ष है, छात्र का नाम चिन्मय जीना है, जो शनिवार को अपने दोस्तों के साथ घूमने मुक्तेश्वर की तरफ गया था। धारी ब्लॉक के पदमपुरी मार्ग पर स्थित झरने (परिताल) में नहाते वक्त चिन्मय गहरे पानी में चला गया, जिसका कुछ पता नहीं लग सका, सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसकी तलाश की गई, देर रात्रि तक खोजबीन चलती रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम।

वही अंधेरा अधिक होने के चलते सर्च अभियान में दिक्कत आई, जिसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने यह निर्णय लिया कि रविवार सुबह दोबारा तलाशी की जाएगी। पुलिस और राजस्व टीम द्वारा डूबे हुए छात्र की तलाश जारी है। बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ कार से दरवाजे पर युवक कर रहे थे स्टंट, पहुंचे हवालात