उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- जिलाधिकारी ने घोषित किए दो स्थानीय अवकाश, देखें पूरी सूची

उत्तराखण्ड शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, देहरादून द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 1958-xxxi (15)G/24-74 (सा)/2018 दिनांक 30 दिसम्बर 2024 के तहत कलैण्डर वर्ष 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। इस अधिसूचना के पैरा-4 में स्पष्ट किया गया है कि मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट आर्डर्स के पैरा-247 के अंतर्गत जिलाधिकारियों को अधिकतम 03 स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सीएम कार्यक्रम स्थल के पास कार में मिला बैंक्वेट हॉल स्वामी का शव, एसी ऑन और शीशे बंद मिले

 

 

इसी क्रम में पूर्व में इस कार्यालय के आदेश संख्या 678/14-आर०ए०/स्था०अ०/2025-26 दिनांक 20 अगस्त 2025 के माध्यम से 15 सितम्बर 2025 (अनवष्टका) के पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने बिन्दुखत्ता, हल्दूचौड़ और लालकुआं क्षेत्र में छापेमारी करते हुए 3 युवकों को 291पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

 

 

अब शेष दो स्थानीय अवकाश निम्नानुसार घोषित किए गए हैं –

1. (01 अक्टूबर 2025, दशहरा महानवमी)

2. (23 अक्टूबर 2025, भैयादूज)

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दिनदहाड़े दो बच्चों का अपहरण कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा, लोगो ने की जमकर धुनाई, फिर किया पुलिस के हवाले।

 

 

इन आदेशों के तहत जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, राजकीय उपक्रमों एवं शिक्षा संस्थानों में उक्त तिथियों को स्थानीय अवकाश रहेगा।