उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- एमबीपीजी कॉलेज बना अराजकता का अड्डा, बहन का एडमिशन कराने आए युवक को छात्र नेता ने पीटा, दोनों पक्ष पहुंचे थाने

हल्द्वानी न्यूज़- एमबीपीजी कॉलेज, जिसे शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, इन दिनों छात्र संघ चुनाव की हलचल में अराजकता और गुंडागर्दी का केंद्र बनता जा रहा है। कॉलेज परिसर में आए दिन चुनावी रंजिश के चलते विवाद, हंगामा और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं।

 

 

गुरुवार को रसायन विज्ञान विभाग में ऐसी ही एक घटना ने माहौल गरमा दिया। जानकारी के अनुसार, एमएससी रसायन विज्ञान में अपनी बहन का प्रवेश कराने आए एक युवक को एक छात्र नेता ने पुराने विवाद के चलते पीट दिया। विवाद के दौरान छात्र नेता ने युवक को धक्का देकर बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुई इस घटना से उसकी बहन घबरा गई और रोने लगी। आसपास मौजूद नए विद्यार्थी भी भयभीत होकर इधर-उधर हट गए।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

 

 

बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला छात्र वर्ष 2023 के छात्र संघ चुनाव में प्रत्याशी रह चुका है और पीड़ित युवक से उसकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। बीते चुनावों में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि पुलिस को बल प्रयोग तक करना पड़ा था। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच कॉलेज परिसर में बहस हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए बनेगा 150 कमरों का आधुनिक छात्रावास, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा

 

 

घटना की सूचना पर मौके पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचते ही आरोपी छात्र नेता वहां से फरार हो गया। वहीं पीड़ित युवक ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ईडी ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पाखरो रेंज घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया

 

 

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि झगड़े को लेकर दोनों पक्षों ने तहरीर सौंपी है। शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।