उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- सीवर गड्ढे बने जानलेवा: हल्द्वानी में ट्रक की चपेट में आए बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में आक्रोश

हल्द्वानी न्यूज़– शहर में सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे एक बार फिर जानलेवा साबित हुए। सोमवार को काठगोदाम-पनचक्की मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

 

मृतक की पहचान सुरेश चंद्र पांडे (70 वर्ष), निवासी शांति विहार, पनचक्की के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ट्रक यूपी के पीलीभीत का बताया जा रहा है, जिसका नंबर UP 26 AT 2310 है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- NDRF की टीम द्वारा सीपीपी लालकुआँ के प्रांगण में औद्योगिक एवं रासायनिक आपदा प्रबंधन राहत एवं बचाव कार्य के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

 

कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरेश चंद्र पांडे स्कूटी से काठगोदाम से पनचक्की की ओर जा रहे थे। रास्ते में वह एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनकी स्कूटी सीवर लाइन के लिए खोदे गए अधूरे गड्ढे में फिसल गई। स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और इससे पहले कि वह संभल पाते, ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस को अभी और लग सकते हैं झटके, कई नेता भाजपा के संपर्क में- इनमें कुछ विधायक भी

 

बताया गया है कि वह रानीबाग से किसी की अंत्येष्टि में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।

 

सेवानिवृत्त कर्मी थे मृतक
सुरेश चंद्र पांडे सेवानिवृत्त कर्मी थे। उनके परिवार में पत्नी लता पांडे और दो विवाहित बेटियां हैं। वह शांति नगर में अपने परिवार के साथ रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

 

स्थानीय लोगों में रोष
हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए यूएसडीडीए (USDA) को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि पिछले करीब दो माह से सीवर लाइन के नाम पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं, जिन्हें बार-बार शिकायतों के बावजूद नहीं भरा गया। इन खतरनाक गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024- इस तारीख को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट होगा जारी, जाने समय, पढ़े पूरी खबर

 

विधायक ने उठाए सवाल
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण निर्दोष लोगों की जान जा रही है। उन्होंने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।