उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में लगेगी स्वास्थ्य चौपाल, 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक होंगे स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर

देहरादून न्यूज़- प्रदेश सरकार 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य चौपाल का आयोजन करने जा रही है। इस दौरान वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में गैरसंचारी रोगों की 24 तरह की निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही मरीजों को दवाइयां भी दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से बचाव के लिए प्रदेशव्यापी मॉक ड्रिल शुरू, पहली बार डिजिटल ट्विन तकनीक का उपयोग

 

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन (17 सितंबर) पर इस अभियान की शुरुआत होगी, जो गांधी जयंती (2 अक्तूबर) तक चलेगा। इस दौरान प्रदेशभर में व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक पहुंचाई जाएंगी।

 

 

 

अभियान में टीबी की जांच भी की जाएगी और मरीजों को चिह्नित कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं, बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के दौरान एक लाख यूनिट रक्तदान और पांच लाख रक्तदाता पंजीकरण का लक्ष्य रखा है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर: यहाँ बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत ,एक गंभीर रूप से घायल।

 

 

स्वास्थ्य चौपाल और रक्तदान शिविरों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही पंचायतों में शिविरों के आयोजन के लिए 15 दिन का चार्ट तैयार किया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायतीराज, ग्राम्य विकास और अन्य रेखीय विभाग भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक का चुनाव लड़ चुके इस नेता की हुई भाजपा में हुई वापसी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

 

 

👉 इस प्रकार, प्रधानमंत्री के जन्मदिन से गांधी जयंती तक प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और जनभागीदारी का यह महाअभियान चलाया जाएगा।