उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

यहाँ चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चले एक दूसरे पर लाठी-डंडे, जिसमे पांच लोग घायल।

रुड़की न्यूज़- हरिद्वार जनपद के रुड़की स्थित कलियर थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव में गुरुवार को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव सहित जमकर लाठी-डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (लालकुआं में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल का भव्य स्वागत)-- भाजपा सरकार से हुआ जनता का मोह भंग- राहुल छिमवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलियर थाना क्षेत्र के गांव हकीमपुर में पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में काफी समय से रंजिश चली आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रधान पक्ष की और से प्रधान पद पर हारे प्रत्याशी के परिवार पर गलत टिप्पणी कर दी। जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां चलाई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव भी हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ MBBS की 19 वर्षीय छात्रा का हॉस्टल में मिला शव, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका

सूचना मिलते ही कलियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया और साथ ही घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ जहांगीर अली ने बताया कि दोनो पक्षों में विवाद हुआ है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। तहरीर आने पर मामले में कार्यवाही की जाएगी।