उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

यहाँ सड़क पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी कार, चालक की हुई दर्दनाक मौत।

नैनीताल न्यूज़- कल हुई भारी बरसात के दौरान सोमवार की सुबह नैनीताल जनपद के गरम पानी क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार चालक के शव को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां देर रात हुआ हादसा, महिला का हाथ कटकर हुआ अलग


चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरना चौकी पुलिस को आज सोमवार सुबह लगभग 7:00 बजे गरमपानी के पास एक कार नदी में गिरे होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुँची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक के शव को बरामद किया।