उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी कोतवाली में हाई वोल्टेज ड्रामा: अफ्रीकी युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटे पुलिसकर्मी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप!”

हल्द्वानी न्यूज़– उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर उस वक्त सवाल उठ खड़े हो गए जब एक अफ्रीकी युवक ने कोतवाली के भीतर ही पुलिस कर्मियों पर हाथ छोड़ दिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इंटरनेट मीडिया में वायरल वीडियो की वजह से यह मामला गरमाया हुआ है।

 

 

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात रोडवेज बस अड्डे के पास एक अफ्रीकी नागरिक को नशे की हालत में घूमते हुए देखा गया। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए कोतवाली लाया, जहां रातभर वह शांत रहा। लेकिन सुबह होते ही युवक ने कोतवाली परिसर में हंगामा मचा दिया। न तो पुलिस उसकी भाषा समझ सकी और न ही वह पुलिस की बातों को समझ पाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहां ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घयाल

 

 

स्थिति तब बिगड़ गई जब युवक ने भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा रोकने पर उसने चार सिपाहियों और होमगार्ड को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वीडियो में महिला सिपाही भी बीच-बचाव करते हुए नजर आ रही है। एक सिपाही की शर्ट फट गई, और बाकी जवान जान बचाकर इधर-उधर भागते दिखे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के सर्किट हाउस में सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा की बैठक की दिशा बदली, विधायक और जिलाधिकारी के बीच हुई जमकर बहस, देखे वीडियो

 

 

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि युवक सूडान का रहने वाला है और दिल्ली में किसी कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। उसका वीजा वैध पाया गया है। हालांकि हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद युवक को बगैर किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- कैंची धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़, सीएम धामी ने दिए प्रबंधन के कड़े निर्देश

 

 

इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस के इकबाल और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जनता और सोशल मीडिया पर यह बहस तेज हो गई है कि पुलिस आखिर किस दबाव में चुप बैठी है।