उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में 25,878 गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक! ई-केवाईसी नहीं कराई तो नहीं मिलेगा सिलिंडर

हल्द्वानी न्यूज़- अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। नैनीताल जिले में इंडेन और भारत गैस के कुल 25,878 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी लंबित है। इसके चलते इन उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं। अब ई-केवाईसी पूरी कराने के बाद ही उन्हें घरेलू गैस सिलिंडर मिल सकेगा।

 

 

गैस एजेंसियों के मुताबिक, यह व्यवस्था 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर के उपभोक्ताओं पर लागू है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अब तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कराने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम धामी ने 609 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले-किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का करेंगे काम

 

 

इंडेन के 19,878 और भारत गैस के 6 हजार उपभोक्ता प्रभावित

नैनीताल जिले में इंडेन गैस के करीब 1,98,788 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनमें से 19,878 उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। वहीं, भारत गैस के करीब 40 हजार घरेलू उपभोक्ताओं में से लगभग छह हजार की ई-केवाईसी लंबित है। इस तरह जिले में दोनों कंपनियों के कुल 25,878 उपभोक्ता इस समस्या से प्रभावित हैं।

 

 

ई-केवाईसी पूरी नहीं होने के कारण इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं। जब तक वे निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं कराते, तब तक उन्हें घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में गैस किल्लत के बीच कालाबाजारी का खेल! ₹300 प्रति किलो में गैस बेचने का ऑडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

 

 

घर बैठे भी करा सकते हैं ई-केवाईसी

गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सुविधा दी गई है। जिन उपभोक्ताओं का आधार कार्ड पहले से गैस कनेक्शन से लिंक है, वे सिलिंडर की होम डिलीवरी करने वाले वाहन चालक के माध्यम से भी ई-केवाईसी करा सकते हैं।

 

 

वहीं, जिन उपभोक्ताओं का आधार कार्ड गैस कनेक्शन से लिंक नहीं है या आधार से संबंधित कोई समस्या है, उन्हें अपनी संबंधित गैस एजेंसी में जाकर समस्या का समाधान कराना होगा। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि सिलिंडर की जरूरत पड़ने पर परेशानी से बचने के लिए समय रहते ई-केवाईसी की स्थिति जांच लें और लंबित प्रक्रिया पूरी करा लें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यह 12वीं की छात्रा ने अपने प्रेमी संग ट्यूशन टीचर के घर की चोरी, ग्राउंड में छिपाए गहने, फ‍िर घूमने चल दिए हरिद्वार, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

गैस अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से की अपील

रवि मेहरा, गैस प्रबंधक, केएमवीएन ने बताया कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर के उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने के बाद ही सिलिंडर दिए जाएंगे। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से समय पर ई-केवाईसी कराने की अपील की है।

 

 

वहीं, किरन बोरा, भारत गैस एजेंसी हल्द्वानी के अनुसार, एजेंसी के करीब छह हजार घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी पूरी कराने के बाद ही सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।