उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में हलचल: गायब सदस्य बोले – “हम अपनी मर्जी से घूमने आए हैं, चिंता न करें, वीडियो शामिल

नैनीताल न्यूज़– जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दिन सुबह से ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहीं। इस दौरान जिला पंचायत कार्यालय के निकट से बलपूर्वक ले जाए जाने की चर्चाओं के बीच पाँच जिला पंचायत सदस्यों — डिगर मेवाड़ी, विपिन जंतवाल, दीपक बिष्ट, तरूण शर्मा और प्रमोद कोटलिया — का एक वीडियो सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- पेपर लीक विवाद पर CM धामी का पलटवार: “छात्रों की आड़ लेकर राजनीति कर रहे हैं लोग”

 

 

 

वीडियो में सभी सदस्यों ने कहा कि वे अपनी मर्जी से घूमने आए हैं और उनके बारे में मीडिया व अन्य माध्यमों से गलत प्रचार न किया जाए। उन्होंने अपने परिजनों से भी अपील की कि चिंता न करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिरा यूटिलिटी, चालक समेत तीन लोगों की मौत

 

 

राजनीतिक माहौल में उठापटक के बीच इस वीडियो ने चर्चा का विषय बना दिया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इन सदस्यों को आज रात तक उनके घर सुरक्षित पहुंचा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) इस विभाग में लंबे समय से पहाड़ों में अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को बड़ी संख्या में मिलेगी सुगम में तैनाती

 

 

चुनाव के दौरान घटित इस घटना ने जिला पंचायत राजनीति में नया मोड़ ला दिया है, जबकि समर्थक और विरोधी पक्ष इसको लेकर अलग-अलग दावे कर रहे हैं।