उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में यूपी के पर्यटकों का शराब के नशे में उत्पात, तेज रफ्तार कार से कई बाइकें तोड़ीं, बुजुर्ग घायल

नैनीताल न्यूज़-पर्यटन नगरी नैनीताल में गुरुवार देर रात उत्तर प्रदेश से आए पर्यटकों ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। पार्किंग में वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के बाद पर्यटकों ने तेज रफ्तार कार दौड़ाकर कई दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान कार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग भी घायल हो गए। घटना के बाद पार्किंग कर्मियों और स्थानीय लोगों ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के कई गांवों में लगे गैर हिन्दुओं के प्रवेश को लेकर साइन बोर्ड, लिखा- घूमना-व्यापार करना वर्जित, पुलिस ने लिया एक्शन

 

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात तल्लीताल स्थित फांसी गधेरा क्षेत्र में यूपी नंबर की कार से पहुंचे पर्यटकों का पार्किंग कर्मियों से वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि नशे में धुत पर्यटकों ने पहले पार्किंग कर्मियों से अभद्रता और मारपीट की, इसके बाद तेज रफ्तार में कार दौड़ाते हुए डीएसबी परिसर जाने वाले मार्ग की ओर निकल गए।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों का चमकेगा भाग्य, जाने बाकी राशि वालों ल हाल, पढ़े आज का राशिफल

 

 

इस दौरान कार ने सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। आगे हॉस्टल के समीप टहल रहे एक बुजुर्ग भी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं।

 

 

घटना के बाद पार्किंग कर्मियों और स्थानीय लोगों ने कार का पीछा किया और पर्यटकों को पकड़कर तल्लीताल पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सत्यापन नहीं तो कार्यवाही है तय, सत्यापन न कराने वाले 24 मकान मालिकों पर 2.40 लाख का वसूला जुर्माना

 

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में कार चालक हार्दिक सक्सेना, निवासी सिविल लाइंस, रामपुर, के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है। वहीं उसके साथ मौजूद शौर्य गुप्ता, रोहित कश्यप और सार्थक सक्सेना, सभी निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश), के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई है।

 

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है।