उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ स्कूल में छात्र ने शिक्षक को मारी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती

काशीपुर न्यूज- शहर के कुंडेश्वरी रोड स्थित गुरु नानक स्कूल से सोमवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक छात्र ने अपने ही शिक्षक पर गोली चला दी। गोली लगने से शिक्षक गगन सिंह घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 17 स्थानो पर नो पार्किंग जोन घोषित, पढ़े पूरी खबर

 

जानकारी के मुताबिक, घायल शिक्षक को छात्र ने बीते दिनों पिटाई के लिए अपमानित करने पर निशाना बनाया। बदला लेने की नीयत से छात्र सोमवार को स्कूल पहुंचा और अचानक फायरिंग कर दी। गोली शिक्षक के कंधे में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर- एसटीएफ की नशा तस्करों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, साढ़े चार करोड़ की स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। स्कूल प्रशासन ने भी पूरी घटना की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस छात्र की तलाश में जुटी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बगुलदार का हमला: घर लौट रहे मिस्त्री को घसीटकर मार डाला, गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग कर्मियों को बनाया बंधक

 

 

इस घटना ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।