उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, एक घायल

  • किच्छा से अपने घर लौट रहे थे बाइक सवार
  • शर्मा ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
  • पुलिस से कार्रवाई की मांग की

 

किच्छा न्यूज़- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई। उनका साथी गंभीर रूप से घायल है। रविवार देर रात 18 वर्षीय अर्जुन, 19 वर्षीय प्रजव्वल उर्फ कृष्णा व जतिन निवासी ग्राम भंगा थाना पुलभट्टा किच्छा से अपने घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- (गजब) यहां हल्द्वानी काम पर गया युवक, तो बीबी को भागा ले गया चचेरा भाई, अब पति सहित बच्चे परेशान, पति ने कोतवाली पहुंच कर लगाई गुहार।

 

 

सिरोली कला में हाईवे पर शर्मा ढाबे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सक ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गंभीर स्थिति देखते हुए कृष्णा व जतिन को रेफर कर दिया गया। रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कृष्णा ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने डंपर से दुर्घटना की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड को बजट में प्राथमिकता देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया