उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब इस विभाग में हुए तबादले, आदेश जारी

लोकसभा चुनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग में 16 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया कि सभी अधिकारी नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर शासन को सूचित करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पुलिस ने 4 उपद्रवी को हिरासत में लेकर की FIR दर्ज, साथ ही 15 से 20 लोगों को किया चिन्हित, जिन्होंने लोगों को भड़काने का प्रयास किया

उप शिक्षा निदेशक हरक राम कोहली का तबादला डायट पिथौरागढ़ से डायट चंपावत, जबकि बीईओ पौड़ी गढ़वाल अयाजुद्दीन का बीईओ खानपुर हरिद्वार, बीईओ नरेंद्रनगर ओम प्रकाश वर्मा का बीईओ द्वाराहाट, बीईओ जौनपुर टिहरी विनीता कठैत नेगी का बीईओ विकासनगर, बीईओ चकराता पूजा नेगी दानू का पुरोला, बीईओ नैनीडांडा अभिषेक शुक्ला का भगवानपुर तबादला किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ की बेटी ने पास की पीसीएस परीक्षा, हासिल की 16वीं रैंक

इसी तरह बीईओ एकेश्वर बुशरा का चकराता, बीईओ भैसियाछाना हरीश सिंह रौतेला का चंपावत, बीईओ बाराकोट भानु प्रताप का खटीमा, बीईओ पोखरी डाॅ. भाष्कर चंद बेवनी का देवप्रयाग, बीईओ जोशीमठ खुशाल सिंह टोलिया का पोखड़ा, बीईओ बीण गणेश सिंह ज्याला का बाराकोट, बीईओ खानपुर दीप्ति का कोट, बीईओ कोट मोहम्मद सावेद आलम का रुद्रपुर, बीईओ हवालबाग सुरेश चंद्र आर्य का उप शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी और उप शिक्षा अधिकारी डुंडा हर्षा रावत का तबादला चकराता किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में परिवार रजिस्टर बनाने का कार्य हुआ शुरू, वन ग्राम समिति सहित ये रहे मौजूद