उत्तराखण्डकुमाऊं,

भवाली में कलयुगी बेटे ने पिता की बेरहमी से की हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

फरसौली गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, लाठी-डंडों से की गई निर्मम पिटाई, पुलिस जांच में जुटी

भवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फरसौली गांव में एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से लाठी-डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहाँ हल्दूचौड़ निवासी 19 वर्षीय छात्र की लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 

 

सूचना पर मौके पर पहुंची भवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी की सूझबूझ और लालकुआं कोतवाली की त्वरित कार्यवाई से 5 घंटे में दिल्ली में ट्रेस हुई लापता छात्रा

 

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी क्राइम जगदीश चंद भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: इस जिले में 13 और 14 अगस्त को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद, आदेश जारी

 

 

गांव के लोग इस वारदात को “कलयुग की दुखद तस्वीर” बताते हुए गहरी आक्रोश और दुख जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।