उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 बाइक बरामद

हरिद्वार न्यूज- बहादराबाद थाना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों की निशानदेही पर मुलदासपुर स्थित खंडहर से चोरी की 20 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद अधिकांश बाइक कांवड़ मेले के दौरान चोरी की गई थीं।

 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित और दीपक (मोहम्मदपुर बुजुर्ग, लक्सर निवासी) तथा आस मोहम्मद (नेहतपुर निवासी) के रूप में हुई है। गिरोह का चौथा सदस्य विकास फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सैनिकों के बच्चों के लिए बनेगा 150 कमरों का आधुनिक छात्रावास, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा

 

 

रोशनाबाद स्थित जिला पुलिस कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी दी कि मुखबिर की सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने चोरी की बाइक पर सवार तीन युवकों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बाइक चुराकर उन्हें मात्र 8 से 10 हजार रुपये में बेच देते थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में बड़ा हादसा: पोल से गिरकर घायल लाइनमैन की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप

 

 

आरोपियों की निशानदेही पर की गई छापेमारी में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 20 बाइक बरामद कीं। इनमें से अधिकांश वाहन रुड़की, लंढौरा पीठ बाजार, बहादराबाद पीठ बाजार और सहारनपुर से चोरी किए गए थे। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी विकास ही इन बाइकों को बेचने का काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवक की गला रेतकर हत्या, बचाने आई बुआ-दादी पर भी जानलेवा हमला; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 

 

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, एसआई अमित नौटियाल, जगमोहन सिंह, सिपाही बलवंत सिंह, निपुल यादव, महेश्वर और मनोज रतूड़ी शामिल रहे।

 

 

एसएसपी डोबाल ने बताया कि बरामद वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।