उत्तराखण्डकुमाऊं,
विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने हल्दूचौड़ में धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया

लालकुआं न्यूज़– विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने गुरुवार को हल्दूचौड़ में सरकारी धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया। केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को सरकारी दर पर धान बेचने की सुविधा मिलेगी।

इस दौरान विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक ने बताया कि जल्द ही नवीन मंडी हल्द्वानी, गौलापार और चोरगलिया में भी सरकारी धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू की जाएगी। इससे क्षेत्र के अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और उन्हें कृषि संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।










